सोमवार, 27 नवंबर 2017

इवांका की अनकही बातें

इवांका का जन्म न्यूयॉर्क के मेनहेट्टन में 30 अक्टूबर, 1981 को हुआ था। इवांका की मां इवाना और पापा डोनल्ड ट्रंप के बीच साल 1991 में ही तलाक हो गया था। तब इवांका सिर्फ 9 साल की थीं।  इवांका के कुल 4 भाई-बहन हैं। दो भाई और एक बहन और एक भाई। इवांका अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच भी बोलती हैं। 
शायद बहुत कम लोगों को पता है कि दुनियाभर में मशहूर इवांका ट्रंप का असली नाम इवांका नहीं बल्कि इवाना है। इवाना का निकनेम इवांका है। इसका खुलासा साल 2010 में खुद इवांका ने ट्वीटर पर किया था। दरअसल इवानाकां की मां का नाम भी इवाना है। इवांका की मां अपनी बेटी को अपना नाम देना चाहती थीं। हालांकि इवांका अपने निकनेम से ज्यादा मशहूर हुईं।
डोनॉल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान के दौरान वैनिटी फेयर नाम की मैगजीन ने तो इवांका को ट्रंप की 'प्रॉक्‍सी वाइफ' तक लिख डाला था। ये मां और बेटी में नाम की समानता की वजह से नहीं कहा था, बल्कि इसलिए कहा था क्योंकि ट्रंप के चुनावी अभियान में इवांका ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मैगजीन का कहना था कि उसने ऐसा इसलिए लिखा क्योंकि उनकी पत्‍नी मेलानिया,  चुनाव अभियान में कहीं दिख ही नहीं रही थीं। मैगजीन के मुताबिक ट्रंप भी अपनी बेटी के साथ काफी सहज नजर आ रहे थे।
ये कहने की जरूरत नहीं है कि इवांका ट्रंप बेहद खूबसूरत हैं। बताया जाता है कि  इनकी खूबसूरती का बखान करते हुए इनके पिता डोनॉल्ड ट्रंप ने इवांका को कामूक बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर इवांका उनकी बेटी न होती है तो उनके साथा डेट पर भी जाना चाहते। अमेरिका में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक सामने आए ट्रंप के इस बयान पर खासा बवाल मचा था।
इवांका अपने पिता डोनॉल्ड ट्रंप के बेहद करीब हैं। राष्ट्रपति चुनाव के वक्त महिला विरोधी छवि की वजह से जब ट्रंप चौतरफा घिर गए थे, तब इवांका खुलकर अपने पिता के साथ दिखीं थीं। इवांका ने न सिर्फ अपने पिता पर लगाए जा रहे ऐसे इल्जाम का करार जवाब दिया बल्कि ट्रंप की महिला विरोधी छवि बनाने वालों के सामने डटकर खड़ी हुईं। डोनॉल्ड ट्रंप उस वक्त इवांका ने मुश्किल दौर से बाहर निकाले में मददगार साबित हुई थीं।
इवांका इतनी व्यस्तता के बावजूद अगर इतनी एक्टिव और खूबसूरत दिखाई देती हैं तो इसका राज उनकी रोज मेडिटेशन करने की आदत है। इवांका पूरे दिन में कम से कम 20 मिनट का टाइम मेडिटेशन के लिए निकाल ही लेती हैं। इवांका सुबह साढ़े 5 बजे उठती है। योगा करती हैं, फिर एक कप नींबू पानी पीती हैं। उसके बाद कॉफी पीती हैं। उसके बाद इवांका अख़बार पढ़ती हैं और बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती हैं।
बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दे सकें, इसलिए इवांका अपने तीनों बच्चों के उठने से पहले ही वह एक्सरसाइज पूरी कर लेती हैं। वह रोज 20 मिनट सबसे छोटे बेटे थियोडोर के साथ खिलौना कारों से खेलती हैं। सप्ताह में दो दिन इवांका खुद और पति जेरेड के लिए उनका पसंदीदा खाना बनाती हैं। दोनों परिवार को समय देने के लिए पहले शुक्रवार शाम फोन बंद कर देते थे, लेकिन व्हाइट हाउस से जुड़ने के बाद इसमें थोड़ी से रुकावट आ गई है।
इवांका और जेनार्ड कश्नर की मुलाकात 2007 में हुई। दोनों में दोस्ती और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। 2009 में इवांका और जेनार्ड ने शादी की। शादी करने के बाद जेनार्ड ने अपना धर्म बदला लिया। वो ईसाई से यहूदी बन गईं। हालांकि वो धर्म को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं करना चाहती। इवांका बताती हैं कि इजरायल उनके दिल के काफी करीब है।
25 अक्टूबर 2009 को इवांका और जेनार्ड कश्नर ने सगाई की थी। सगाई में इवांका ने जो अंगूठी पहनी थी, उसके उसने खुद डिजायन किया था। दरअसल जेनार्ड ने डायमंड खरीद कर लाया था, उसे इवांका ने अपने हिसाब से  अंगूठी में सेट किया था।दोनों की सगाई में 500 से ज्यादा गेस्ट शामिल हुए थे।
इवांका के ससुर और जेनार्ड के पिता चार्ल्स कुशनर भी जेल जा चुके हैं। टैक्स चोरी और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप मे चार्ल्स को सजा हुई थी। उन्हें काफी वक्त तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा था।
जेनार्ड कश्नर से शादी से पहले इवांका ट्रंप एक फिल्म प्रॉड्यूसर से प्यार करती थी, जो जेल भी जा चुका है। दरअसल इवांका ट्रंप जेम्स बिंग गुबलमैन नाम के फिल्म प्रॉड्यूसर  से प्यार करती थी। जेम्स से साल 2001 में इवांका की दोस्ती हुई। दोनों करीब 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहे। 2005 में इवांका और जेम्स दोनों अलग हो गए। साल 2016 नें इवांका के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड जेम्स को पुलिस ने कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था।
शादी से पहले अमेरिकी मीडिया में इवांका ट्रंप के लव लाइफ की चर्चा खूब होती थी। कभी साइकलिंग के सरताज लांस आर्मस्ट्रॉंग के साथ उनका नाम जुड़ा तो कभी एक्टर टॉफर ग्रेस के साथ तो कभी एक्टर सीन ब्रॉसनन के साथ।
ये बहुत कम लोगों को पता होगा कि प्रेसिडेंट के चुनाव में जिस हिलेरी क्लिंटन को डोनॉल्ड ट्रंप ने हाराया था, उस हिलेरी की बेटी चेल्सी क्लिंटन और इवांका ट्रंप बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों में दोस्ती अब भी बरकरार है। आपको बता दें कि अमेरिका के प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में ट्रंप की एंट्री से पहले इवांका हिलेरी को ही सपोर्ट करती थीं। 2008 में हिलेरी क्लिंटन ट्रस्ट को दान दिया था।
इवांका ट्रंप ने हाल ही में एक नीलामी वेबसाइट चैरिटी बज के लिए अपने साथ कॉफी पीने की कीमत रखी थी। इवांक के साथ न्‍यूयॉर्क या फिर वॉशिंगटन में अगर किसी को कॉफी पीनी थी तो उसे इसके लिए करीब 33 लाख रुपए कीमत अदा करनी पड़ती। हालांकि कुछ दिनों बाद जब कोई इस नीलामी के लिए आगे नहीं आया तो इसे कैंसिल कर दिया गया।
इवांका इस समय कई केस चल रहे हैं। इवांका पर इस समय लाखों रुपए का टैक्स बकाया है। न्यूयॉर्क के टैक्स डिपार्टमेंट ने एक कंपनी मैडीसन एवेन्यू डायमंड्स के खिलाफ वारंट जारी किया हुआ है। यह कंपनी इवांका ट्रंप के लिए बिजनेस करती थी और 27 जनवरी को इसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा इवांका पर सबसे बड़ी मुसीबत है उनके खिलाफ दायर किया गया तीन मिलियन डॉलर का केस जो न्‍यूयॉर्क के ही एक कोर्ट में चल रहा है।
अपने शुरुआती दिनों में इवांका ने पहले एक कंपनी में काम किया। जिसका नाम था, फारेस्ट सिटी एंटरप्राइज। कंपनी रियल स्टेट मैनेजमेंट और डेवलपमेंट के लिए काम करती थी। कुछ दिनों तक कंपनी के साथ काम करने के बाद इवांका ने साल 2007 में खुद का ज्वैलरी बिजनेस शुरू किया।  लेकिन 2011 आते-आते उन्होंने अपना फैमिली बिजनेस जॉइन कर लिया।
अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी और अरबपति बिजनेसमैन इवांका ट्रंप अपने पहनावे का विशेष ख्याल रखती हैं। वो सिर्फ एक ही ब्रांड की जूती पहनती हैं। इवांका पिछले कई सालों से ग्लैमरस लाइफ स्टाइल जी रही हैं। हाल ही उन्होंने एक कार्यक्रम में 32 लाख रुपये की ड्रेस पहनी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि बचपन में इवांका के लिए उनकी मां ने 14 हजार डॉलर की बेडशीट खरीदा था।
ट्रंप फैमिली फैशनेबल लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है। डोनॉल्ड ट्रंप भी अपने ग्लैमर का कितना ख्याल रखते हैं इसका अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं कि वो हर सुबह उठने के बाद हेयर ड्रायर से बाल को सेट करते हैं। लेकिन आपको यकीन नहीं होगा कि इवांका के पास हेयर ड्रायर नहीं है। वो हेयर ड्रायर की बजाय कुदरती हवा में अपने बाल को सुखाना पसंद करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 8 मिनट में इवांका अपना मेकअप कर लेती हैं।
ग्लैमरस लाइफ जीने वाली इवांका मॉडल रह चुकी हैं। इवांका जब 15 वर्ष की थीं तो एक मॉडलिंग एजेंसी ने उन्‍हें एड के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया था। अपने 15वें बर्थडे से पहले इवांका एले मैगजीन के कवर पेज और कई मैगजीन के पन्नों पर छा आ चुकी थीं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्‍होंने कैटवॉक शूज और टॉमी हिलफिगर जैसे ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग तक की। हालांकि बाद में उन्हें मॉडलिंग की दुनिया रास नहीं आई। हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी।
इवांका के मॉडलिंग के पीछे भी एक कहानी है। बताया जाता है कि इवांका को पढ़ाई के लिए बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। जहां उनका मन नहीं लगता था। जिस वजह से वो बीच में स्कूल बदलती रही। इवांका बोर्डिंग स्कूल को एक जेल मानती थीं, जो बच्चों को उनके परिवार से अलग कर देता है। बोर्डिंग स्कूल के ऊबाउपन से बचने के लिए इवांका ने मॉडलिंग शुरू की। ये बात उन्होंने खुद 2007 में मैरी क्लियर नाम की पत्रिका से बातचीत में कहा था। 
मॉडलिंग कॅरिअर के बाद इवांका का झुकाव कारोबार की तरफ हुआ। उन्होंने पिता से प्रेरणा ली और धीरे-धीरे कारोबार के गुर सीखने शुरु कर दिए। बिजनेस की दुनिया में कदम रखने के साथ इवांका के अपना ही करोडों का कारोबार खड़ा कर लिया। 'इवांका ट्रंप' ब्रांड के जरिए उन्होंने डायपर बैग, बच्चों के जूतों से लेकर लडकियों के कपडे और गहने तक बेचे। 2005 में उन्होंने दो भाइयों के साथ पिता का कारोबार भी संभाल लिया।
इवांका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई उसी स्कूल में की है, जहां से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कनेडी ने पढाई की थी। ये स्कूल न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में स्थित है। इवांका अर्थशास्त्र में ग्रैजुएट हैं। पेनेस्लाविया यूनिवर्सिटी के  वार्ट्सन स्कूल ऑफ बिजनेस से 2004 में इवांका ने ग्रैजुएशन पूरा किया था।
मॉडलिंग के दौरान खूबसूरती के लिए विख्यात हो चुकी इवांका ट्रंप को चर्चित टीवी शो द बैचलरेट के लिए ऑफर दिया गया था। इस प्रोग्राम में किसी लड़की को कई हफ्तों तक अलग-अलग लड़कों के साथ प्यार करना पड़ता है। इवांका ट्रंप में इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया।
इवांका दुनिया की कुछ उन महिलाओं में से हैं जो फैशन को लेकर बेहद ही कॉसियस रहने वालों में से हैं। और हों भी क्यों नहीं आखिर एक मॉडल रहीं मां की बेटी हैं वो। आज की तारीख में इवांका अपने खुद के फैशन बिजनेस में इंवेस्ट कर रही हैं। उनके फैशन ब्रांड में ज्वैलरी से लेकर हैंडबैग, कपड़े, जूते सब कुछ मौजूद हैं जिसको पब्लिक से अच्छी रिव्यु मिल रही है। 
इवांका ने दो किताबें भी लिखी हैं जिनमें पहली किताब है ट्रंप कार्ड जो कि वर्ष 2009 में रिलीज हुई। उनकी दूसरी किताब थी, 'वीमेन हू वर्क: रिराइटिंग द रूल्‍स फॉर सक्‍सेस'। यह किताब इस वर्ष की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस किताब को इवांका न कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखकर लिखा था। हालांकि उनकी दोनों ही किताबों को अच्‍छे रिव्‍यूज नहीं मिले थे।
चीन में इवांका का बिजनेस काफी बढ़ रहा है। यहां तक कि वहां तो इवांका का नाम रजिस्टर कराने की भी होड़ मची हुई है। चीन में करीब 65 ऐसे लोगों हैं जिन्होंने इवांका के नाम पर अपने प्रॉडक्‍ट का नाम रजिस्‍टर कराने के लिए एप्‍लीकेशन दी हुई थी। सिर्फ इतना ही चीन में इवांका का क्रेज इस कदर है कि यहां की लड़कियां उनके जैसा दिखने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी तक कराने में लगी हुई हैं।
इवांका का अपार्टमेंट कई तरह के आर्ट वर्क से सजा हुआ है। ब्‍लूमगबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इवांका को आर्ट का काफी शौक है और यह बात उनके अपार्टमेंट से साबित हो जाती है। इवांका समय-समय पर आर्ट कलेक्‍शन के सामने अपनी फोटोग्राफ को क्लिक कराकर इसे इंस्‍टाग्राम पर अपडेट भी करती रहती हैं।
इवांका सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं.. हाल ही में अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट ओबामा की बेटी मालिया की स्मोकिंग की तस्वीर वायरल हुई थी.. जिस पर इवांका ने भी प्रतिक्रिया दी... इवांका ने लिखा था... उनके कॉलेज के बच्चों को जो गोपनीयता हासिल है, वही मालिया को भी मिलनी चाहिए... वह एक यंग लड़की है और निजी नागरिक है... किसी की प्राइवेट लाइफ में झांकने की लिमिट होनी चाहिए... इवांका के बाद बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन ने भी इवांका के समर्थन में ट्ववीट किया था...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें